BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शनि अमावस्या आज, रात के समय कर लें शनिदेव से जुड़े ये उपाय, इन परेशानियों से मिल जाएगी छुटकारा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 4, 2021

शनि अमावस्या आज, रात के समय कर लें शनिदेव से जुड़े ये उपाय, इन परेशानियों से मिल जाएगी छुटकारा



 रेवांचल टाइम्स:आज 4 दिसंबर 2021 को शनि अमावस्या है. शनिवार को पड़ने के कारण यह अमावस्या शनिश्चरी अमावस्या (Shani Amavasya 2021) के रुप में जानी जाती है. आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) भी है. शनि अमावस्या के दिन शनि देव की पूजा -अर्चना करने से विशेष लाभ मिलता है. शनि अमावस्या (Shani Amavasya Ke Upay) की रात को कुछ उपाय करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ऐसे में अगर आप किसी समस्या से परेशान हैं तो हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको रात के समय करने हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में
शनि अमावस्या की रात को करें ये उपाय

– लाख कोशिशों की बाद भी अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही है और आप बेरोजगारी की समस्या से परेशान हैं तो सुबह एक नींबू लें और उसे मंदिर में रख दें . इसके बाद रात में अपने ऊपर से सात बार वार लें . इस नींबू को किसी चौराहे पर जाकर इसे चार भागों में बांट लें फिर इसे चारों दिशाओं में फेंककर घर आ जाए. ध्यान रहे ऐसा करते हुए को आपको टोके ना.
साथ ही इसके बाद चुपचाप घर आ जाए और पीछे मुड़कर ना देखें.

– आर्थिक तंगी की समस्या से परेशान हैं तो शनि अमावस्या की रात को शनि मंदिर में जाएं. शनिदेव के आगे 9 दीपक जलाएं. इसके बाद पीपल के पेड़ की 9 बार परिक्रमा करें. साथ ही किसी गरीब व्यक्ति को दान करें. ऐसा करने से आपके शनिदेव का खास आशीर्वाद प्राप्त होगा.

– अगर आपका बिजनेस है और आपको उसमें घाटा हो रहा है तो इस दिन रात के समय में शनि मंदिर में जांए और शनिदेव को काले तिल अर्पित करें फिर वहीं बैठकर “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” मंत्र का 101 बार जाप करें.

– शनि ढैय्या और साढ़े साती का सामना कर रहे हैं तो इस दिन शनि देव की पूजा -अर्चना करने से आपकरो लाभ मिल सकता है. इसके लिए आप रात को किसी पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और घर आकर कम से कम 11 माला “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” का जाप करें.

-यदि घर में किसी सदस्य के साथ लगातार कोई अप्रिय घटना हो रही है तो इसके लिए शनि अमावस्या की रात को एक बर्तन में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें और किसी निर्धन व्यक्ति को दान कर दें. इसके बाद शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को प्रणाम करके एक लोहे का छल्ला अपनी बीच वाली उंगली में डाल लें. इससे शदनिदेव को शांत किया जा सकता है.

No comments:

Post a Comment